परिचय

देशभर मे हर साल या फिर कोई नई सरकार बदलने पर महिलाओं और बच्चों के लिए कई नई योजनाएं लाई जाती हैं। यह सभी योजनाएं महिलाओं के हेल्थ, बच्चों के पोषण और उनको सरकार की तरफ से आर्थिक मदत दिलाने के हेतु से बनाई जाती हैं। इसी प्रकार से मध्यप्रदेश मे भी chief minister ladli behna yojana (मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना) चलाई जा रही हैं। और इस योजना को चलाने वाला यह एकमात्र राज्य हैं। 

राज्यों में कई कारणों के वजह से महिलाओं को कई परेशानीयों से गुजरना पड़ता हैं, साथ ही बच्चों को कुपोषण जैसी कई बीमारियों से गुजरना पड़ता हैं। इसलिये महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ -साथ उनके पोषण और शारीरिक विकास पे भी ध्यान देना बहुत जरूरी हैं क्योंकी 2020 -2021 के राष्ट्रीय परिवार हेल्थ सर्वे के अकॉर्डिंग 23% महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स बहुत ही कम था। 


उसी साल 54.7 प्रतिशत महिलाओं को एनिमिया डिटेक्ट हुआ जिनकी उम्र केवल 15 से 49 साल की थी। इसी समस्या को देखते हुए सशक्त महिला,परिवार,समाज और देश के उदेश्य से मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से की गई पहल यानि लाडली बहना योजना (Ladli behna yojana) हैं।  

आप भी यदि मध्यप्रदेश राज्य से है तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसलिए हमारा लाडली बहना योजना (ladli behna yojana) से जुड़ा यह पोस्ट अंत तक जरूर पढे। ताकि इससे जुड़ी सारी जानकारी आपको मिल सके। इसमें हम नीचे दिए हुए सभी पॉइंट्स को कवर करेंगे जिसमे शामिल है -

  • लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) क्या है? 
  • लाडली बहना योजना पोर्टल 
  • लाडली बहना योजना के पात्र कौन है?
  • लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन कैसे करें
  • लाडली बहना योजना का कार्ड कैसे डाउनलोड करें?



Ladli behna yojana
लाडली बहना योजना

लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) क्या है? 


देश के ग्रामीण हिस्सों मे पुरुषों के हिसाब से महिलाओं की परिवार मे आर्थिक भागीदारी बहुत ही कम है। मध्यप्रदेश मे ग्रामीण भागो मे 57.7% पुरुषों के पीछे 23.3% महिला और शहर मे 55.9% पुरूषों के पीछे सिर्फ 13.6% महिला रोजदारी का काम करती हैं। इस नंबर को देखके यह प्रतीत होता है कि, महिलायें आर्थिक रूप से ज्यादा स्ट्रांग नहीं है, और इसका असर देश के डेवलपमेंट पे भी पड़ता हैं। 


माहिलाओं की इस स्थिति को बदलने के लिए और उनके बच्चों के हेल्थ और पोषण मे सुधार लाने के लिए मध्यप्रदेश सरकारने 28 जनवरी 2023 मे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (mukhyamantri ladli behna yojana) को पूरे मध्यप्रदेश मे लागू किया। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1000-1250 रुपये दिए जाएंगे यानी की हर साल 12-15 हजार की धन राशि महिलाओं को मिलेगी। इसका उपयोग वो अपने हेल्थ और पोषण के लिए कर सकती हैं। इसका लाभ उनके बच्चों के पोषण और परिवार के स्थर को बढ़ाने के लिए भी होगा। 


अभी तक इस योजना के 2 चरण चालू किए गए हैं, और मार्च 2024 के एंड से लाड़ली बहना योजना 2024 का तीसरा चरण भी चालू होगा। इसका मतलब इस साल के इस योजना के फॉर्म मार्च 2024 के एंड मे शुरू होंगे। जिन्होंने अभी तक इस योजना का फॉर्म नहीं भरा है, वे माहिलाएं मार्च 2024 के एंड से फॉर्म भर सकती हैं। लाड़ली बहना योजना के पहले चरण मे 21 साल से 60 साल की महिलाओं ने फॉर्म भरे थे और ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023’ के दूसरे चरण मे 21 साल से 23 साल की महिलाओं ने फॉर्म भरे हैं। 


लाडली बहना योजना (Ladli behna yojana) के उद्देश्य :- 


लाडली बहना योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें सक्षम बनाना है ताकि वह अपने क्षमता का प्रदर्शन कर सके। इसमें - 

1) ग्रामीण और शहरी भागों मे महिलाओं को उनके विकास और आर्थिक सक्षमता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक प्लेटफॉर्म देना है।


2) सरकार की तरफ से महिलाओं की समस्या का निवारण और निगरानी करना है।


3) महिलाओं को उनके सांविधानिक अधिकार बताके उनका उपयोग करने के लिए सक्षम करना है।


4) सभी क्षेत्र मे महिलाओं को समानता दिलाना। (जैसे स्वास्थ, शिक्षा, पोषण, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा इत्यादि क्षेत्र) 


5) लिंग आधारित भेदभाव और कुप्रथा के साथ साथ महिलाओं के के लिए बनाई गई सामाजिक सोच को बदलना है।


6) समाज मे महिलाओं के मुद्दों को सक्षमता से रखना। 

7) इसके साथ ही माहिलाओं की सामाजिक विकास मे भागीदारी बढ़ाना इस लाडली बहना योजना (Ladli behna yojana) का उद्देश्य हैं। 


लाडली बहना योजना के लाभ


1) लाडली बहना योजना (Ladli behana yojana) के लिए जो माहिलाएं पात्र हैं, उनको सरकार की तरफ से हर महीने 1250 रुपये उनके आधार कार्ड्स से लिंक किए गए बैंक अकाउंट मे डाले जाएंगे। 

2) इसके अलावा जो महिला 60 साल से कम उम्र की है, और जिन महिलाओं को “सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना“ का लाभ नहीं मिल रहा है, या 1250 रुपए से कम मिल रहा है, उनको लाडली बहना योजना (Ladli behna yojana) का लाभ मिलेगा। 1250 रुपये उनको हर महीने मिलेंगे।  


लाडली बहना योजना की पात्रता


लाडली बहना योजना (Ladli behna yojana) के लिए सरकार द्वारा पात्रता निर्धारित की गई है, जिसमे किन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा यह बताया गया हैं।  


पात्रता (जो फॉर्म भर सकता है):-


1) लाड़ली बहना योजना पात्रता मे सबसे पहले माहिलाएं मध्यप्रदेश की स्थानिक निवासी होनी चाहिए। 

2) विवाहित, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं को सम्मान के साथ इस योजना का लाभ मिलेगा वे इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी। 

3) जो माहिलाएं उम्र मे 21 साल पूरे कर चुकी है, और जिनकी उम्र 60 साल से कम है, वो माहिलाएं पात्र हैं। उनकी जन्मतिथि 1 जनवरी से गिनी जाएगी।

4) आप इन तीनों क्याटेगरी मे फिट बैठते हैं,तो आप लाडली बहना योजना फॉर्म (Ladli behna yojana form) भर सकते हैं। 


अपात्रता (यानी कि जो फॉर्म नही भर सकता)


1) जिन के परिवारों की या फिर महिला की खुदकी वार्षिक आय (इनकम) 2.5 लाख से ज्यादा है, वो  माहिलाएं इस योजना का हिस्सा नही बन सकती हैं। 


2) जो माहिलाएं या उनका परिवार आयकर (टॅक्स) भरता है, वो पात्र नहीं हैं। 


3) जिस महिला के परिवार का कोई भी व्यक्ति या वो महिला खुद भारत सरकार या राज्य सरकार के किसी भी शासकीय विभाग या फिर अन्य विभागों मे रेगुलर जॉब पे है, या  रिटारमेंट होके पेंशन ले रहे  है, वो महिला इस योजना के लिए अपात्र हैं। 


4) जो महिला पहले से ही गवर्नमेंट की किसी और योजना का लाभ ले रही है, और उनको 1250 रुपये या उससे ज्यादा पैसे सरकार की ओर से मिल रहे है, वे अपात्र हैं। 


5) जिन महिलाओं के परिवार से कोई व्यक्ति सांसद विधायक हैं,या रह चुका हैं।  या फिर जिन महिलाओ के परिवार से कोई जनप्रतिनिधि यानि सरपंच या उपसरपंच हैं, या वो खुद इस पद पे हैं, तो  वो महिला अपात्र हैं। 


6) जो महिला या उसके परिवार का कोई व्यक्ति भारत सरकार या राज्य सरकार के किसी भी निगम या बोर्ड मे सदस्य(मेम्बर) हो तो वो महिला इस योजना का लाभ नहीं ले सकती। 


7) इसके अलावा जिन महिलाओ के पास या उसके परिवार के किसी व्यक्ति के पास पाँच एकड़ से ज्यादा जमीन या रजिस्टर चार पहिया गाड़ी है, वो महिका इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी। 



लाडली बहना योजना के लिए लगने वाले डॉक्युमेंट्स (कागजात)

लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojana) का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए क्या- क्या डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता हैं, उसकी लिस्ट नीचे दी गई हैं।

1) आपको समग्र पोर्टल से आपके पूरे परिवार की ‘परिवार आयडी’ या ‘सदस्य आयडी’ मिलेगी वो आयडी आपको इस योजना में अप्लाइ करने के लिए लगेगी। 


2) आपकी UIDAI की फोटो आयडी यानी कि आधार कार्ड। 


3) आपका समग्र पोर्टल मे रजिस्टर मोबाईल नंबर।


4) लाड़ली बहना योजना का फ़ॉर्म भरने से पहले समग्र पोर्टल से आपका आधार कार्ड लिंक करना और e - KYC करना जरूरी हैं। 


5) महिला का पर्सनल बैंक अकाउंट होना चाहिए। जॉइन्ट अकाउंट नहीं चलेगा। 


6) योजना का लाभ लेने के लिए महिला का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक हो और डीबीटी ऐक्टिव अकाउंट होना चाहिए। 



लाडली बहना योजना के लिए अप्लाइ कैसे कर सकते हैं ?


इस फॉर्म को भरने के लिए आपको कोई भी पैसे नहीं देने पड़ेंगे। यह सेवा निशुल्क हैं। 


1) आपको आपके नजदीकी ग्रामपंचायत, वार्ड ऑफ़ीस, आंगनवाड़ी या कैंप मे लाड़ली बहना योजना का फॉर्म मिलेगा। 


2) उस ऑफिस मे लाड़ली बहना पोर्टल या एप से आपका रेजिस्ट्रैशन किया जाएगा। 


3) रेजिस्ट्रैशन के टाइम महिला का लाइव फोटो लिया जाएगा। इसलिए फॉर्म भरते टाइम आवेदनकर्ता यानि महिला को स्वयं वहाँ प्रेजेंट रहना होगा। फोटो के साथ ही महिला की e- KYC भी की जाएगी। 


4) रेजिस्ट्रैशन के बाद आपके ऑनलाईन फॉर्म नंबर को एक रसीद पे लिखके आपको दिया जाएगा।


5) सफलतापूर्वक ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आपको आवेदन की एक प्रिन्ट दी जाएगी। आप व्हाट्सएप या SMS से भी अपना भरा हुआ फॉर्म हासिल कर सकते हैं। 



लाडली बहना योजना पोर्टल क्या है?


लाड़ली बहना योजना मोहीम को चलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का ऑनलाइन पोर्टल बनाया हैं। https://cmladlibahna.mp.gov.in/ यह एम.पी गवर्नमेंट द्वारा दी गई ऑफिशीयल साइट हैं। 


इस लिंक से आप सीधा साइट पे जा सकते हैं। साइट ओपन होते ही आपको होम पेज दिखेगा जहा लाड़ली बहना योजना की सारी जानकारी दी हुई हैं। इसके अलावा पहले पेज पे ही आपको हेल्प डेस्क नंबर, ईमेल आयडी, लॉगिन ऑप्शन और अन्य मुख्य जानकारी देखने को मिलेगी। 


पहले पेज की लेफ्ट साइड मे तीन बार दिए रहेंगे जिसपे क्लिक करने पर विभागीय लॉगिन, मुख्य पृष्ट, आवेदन की स्थिति, सामान्य प्रश्न , क्रियान्वयन, अंतिम सूची , आपत्ति दर्ज करे और आधार या डी. बी. टी स्थिति जैसे ऑप्शन दिखेंगे। इसमे से आपको जो भी जानकारी जाननी हो वो आप वहाँपर क्लिक करके जान सकते हैं। 


लॉगिन के व्यक्त कोई भी समस्या आती है तो आप हेल्प डेक्स नंबर 0755-2700800 पे कॉल कर सकते हैं। वह आपकी सारी समस्याओं का निवारण करेंगे।



लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन कैसे करें


लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojana) के रेजिस्ट्रैशन अभी तो केवल सरकारी कार्यालयों मे ही किए जाएंगे। उसके लिए आपको सबसे पहले ग्रामपंचायत, वार्ड कार्यालय या फिर कैम्प से आवेदन फॉर्म लेना होगा। उस फॉर्म मे पूछी गई सारी जानकारी सावधानी से भरे और सरकारी कर्मचारियों से 2-3 बार पुष्टि कर ले। 


उन कार्यालयों मे ही आपका रेजिस्ट्रैशन और KYC कीया जाएगा और आपके आवेदन फॉर्म को लाड़ली बहना योजना के ऑनलाइन साइट पे अपलोड कीया जाएगा। 


पर Ladli behna yojana online apply के दौरान आवेदनकर्ता महिला का वहा प्रेजेंट रहना जरूरी हैं। 



लाडली बहना योजना में लिस्ट में नाम कैसे चेक कर सकते हैं


लाड़ली बहना योजना के फॉर्म जमा होने के बाद सरकारी डिपार्टमेंट से पात्र महिलाओं के नाम की लास्ट लिस्ट जारी की जाती हैं। यह लिस्ट योजना के ऑनलाइन पोर्टल यानि  https://cmladlibahna.mp.gov.in/ इस साइट पे दी जाती है।


स्टेप्स :-


1) इस साइट पे जा के आपको लेफ्ट मे दिए गए तीन बार पर क्लिक करना हैं। 


2) उसके बाद पाँच वे नंबर पे आपको ‘अंतिम सूची’ का ऑप्शन दिखेगा उस ऑप्शन पे क्लिक करना हैं। 


3) क्लिक करते ही आपका पेज ओपन होगा जहा आपको मोबाईल नंबर डालना पड़ेगा। 


4) उसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा को दिए गए बॉक्स मे डालो। 


5) अब आपको ‘ओ.टी.पी प्राप्त करें’ इस बटन पे क्लिक करना हैं। 

6)अगर आप इस योजना के लिए पात्र माने जाते है, तो लाडली बहना योजना लिस्ट (Ladli behna yojana list) मे आपका नाम आएगा। 




लाडली बहना योजना का कार्ड कैसे डाउनलोड करें


लाड़ली बहना योजना का कार्ड आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसलिए आपको ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के ऑनलाइन ऑफिशियल पोर्टल पे जाना पड़ेगा। इसकी जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई हैं। 


1) https://cmladlibahna.mp.gov.in/ वेबसाईट पे जाए।  

2) साइट के मेनू मे जाए। 


3) ‘आवेदन की स्थिति’ पर्याय पर क्लिक करे। 


4) नया पेज ओपन होगा। 


5) उस मे मांगी गई जानकारी सही से भरे। आपको इसमे अपना लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र क्रमांक को दिए गए बॉक्स मे भरना हैं। 


6) उसके नीचे ही कैप्चा कोड दर्ज करे ऐसा बॉक्स दिखेगा। उस मे दिए गए कैप्चा को बॉक्स मे भरे। 


7) फिर ‘ओटीपी भेजे’ ऑप्शन पर क्लिक करे। 


8) आपके आधार कार्ड्स से लिंक किए गए मोबाईल नंबर पर आपको ओटीपी आएगा वो ओटीपी आपको ‘ओटीपी' बॉक्स मे बिना किसी गलती के डालना हैं। 


9) उसके बाद ‘खोजें’  ऑप्शन पे क्लिक करे और नेक्स्ट पेज पे जाए। 


10) आपको उस पेज पे आपका लाड़ली बहना योजना का कार्ड दिखेगा जिसके नीचे प्रिन्ट का ऑप्शन दिया रहेगा। आपको वो कार्ड प्रिन्ट कर लेना हैं। 


11) इसप्रकार कोई भी इस लाडली बहना योजना सर्टिफिकेट (Ladli behna yojana certificate) को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।     



निष्कर्ष 


महिलाओं के हेल्थ,पोषण और आर्थिक मदत के लिए चलाई जा रही मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना एक सफल मोहीम मानी जा सकती हैं। इस योजना का लाभ अभी तक लाखों महिलाओं ने लिया हैं। 21 से 60 साल की महिलाओं से लेके 22 से 23 साल की युवा महिलाओं को इस योजना से एक नई उम्मीद मिली हैं। यह योजना अपने दो पड़ाव पूरी कर चुकी हैं। और इस योजना का तीसरा पड़ाव 2024 मे जल्दी शुरू होगा। 


हमने अपने इस पोस्ट मे लाड़ली बहना योजना से रिलेटेड सारी जानकिरी दी हैं। आप मे से कोई भी व्यक्ति अगर मध्यप्रदेश का स्थानिक निवासी हैं, तो वो अपने परिवार की महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (mukhyamantri ladli behna yojana) का लाभ दिलवा सकते हैं। इस योजना से जुड़े सारे अपडेट जानने के लिए हमसे जुड़े रहें। हमे उम्मीद हैं, की हमारी जानकारी आपको मददगार साबित होगी। 


क्या आपने भी लाड़ली बहना योजना का फॉर्म भरा हैं? या भरना चाहते हैं? अपने अभिप्राय नीचे कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताए।




अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)


1. लाड़ली बहना योजना स्टेटस (ladli behna yojana status) कैसे चेक करें?


लाड़ली बहना योजना स्टेटस आपको साइट में ही दिखाया जाएगा। https://cmladlibahna.mp.gov.in/ यह इस योजना की ऑफिशियल लिंक हैं। इस साइट के मेनू बार मे ‘आवेदन की स्थिति’ यह ऑप्शन दिया गया हैं, जिसपे क्लिक करके और ओटीपी वेरीफाय करके आप इस योजना का स्टैटस देख सकते हैं। 

2. लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन kyc online कैसे करे?


लाड़ली बहना योजना का ऑनलाइन काम सरकारी कार्यालयों मे होगा। इसलिए आपके नजदीकी किसी भी कैम्प की जगह, ग्रामपंचायत या वार्ड कार्यालय मे जाए और वहा से आवेदन फॉर्म ले। उसी कार्यालयों मे आपका रेजिस्ट्रैशन और kyc किया जाएगा।


3. Ladli Behna Yojana punjab क्या है?


लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मोहीम हैं, जो मध्यप्रदेश तक ही सीमित हैं। ऐसी कोई भी योजना भारत के अन्य किसी भी राज्यों मे नहीं चलाई जा रही हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ मध्यप्रदेश के स्थानिक रहवासी महिला ही ले सकती हैं। लाड़ली बहना योजना पंजाब ऐसी अभी तक कोई योजना नहीं चलाई जा रही हैं। 


4. लाडली बहना योजना का तीसरा चरण कब शुरू होने वाला हैं?


लाड़ली बहना योजना के अभी तक 2 चरण शुरू हुए थे। दूसरा चरण 2023 तक सीमित था। और अभी तीसरा चरण शुरू करने मे सरकार लगी हुई हैं। कुछ जानकारी के आधार पे यह अनुमान लगाया जा रहा है की मार्च 2024 के एंड तक लाड़ली बहना योजना 2024 का तीसरा चरण भी शुरू हो सकता हैं। पर यह अभी तक निश्चित नहीं हैं।  


5. लाडली बहना योजना की क़िस्त कैसे चेक करें? लाडली बहना योजना की दूसरी क़िस्त कहा और कैसे चेक करें?

आपके आधार कार्ड्स से लिंक बैंक अकाउंट मे आपकी इस योजना की सारी किस्ते जमा होंगी। आप डायरेक्ट बैंक मे जा के इस बात की जानकारी ले सकते हैं, या फिर लाड़ली बहना योजना के ऑफिशियल साइट पे जा के चेक कर सकते हैं। आपको साइट के मेनू बार मे ‘आवेदन की स्थिति’ इस ऑप्शन पे सारी जानकारी मिल जाएगी।  


6. लाडली बहना आवास योजना की क़िस्त कब आएगी?


जिन महिलाओं ने लाड़ली बहना आवास योजना का फॉर्म 2023 मे भरा हैं, उनको सरकार की ओर से पहली किस्त 25000 रुपये मिल सकती हैं। यह राशि फरवरी 2024 के एंड तक मिल सकती हैं, ऐसा कहा जा रहा हैं। लाड़ली बहना आवास योजना की पूरी राशि 1 लाख 30 हजार के आसपास हैं।  


7. लाडली बहना योजना फॉर्म PDF कैसे मिलेगी?


लाड़ली बहना योजना का आवेदन फॉर्म आपको आपके नजदीकी ग्रामपंचायत, वार्ड कार्यालय या कैम्प एरिया मे मिलेगा। इन कार्यालयों से ऑनलाइन अपलोड किए गए आपके आवेदन फॉर्म को आप लाड़ली बहना योजना के वेबसाइट से प्रिन्ट कर सकते हैं।